इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सरकार को सचेत किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा सीएए को समाप्ति किए बिना ही वह अपने प्रदर्शनों का क्रम जारी रखेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस उनके संकल्प को कमज़ोर नहीं कर सकता।
नागरिकता संशोधन क़ानून सीएए के विरुद्ध नई दिल्ली में जनता का प्रदर्शन एसी हालत में जारी है कि सरकार ने कोरोना वायरस के ख़तरे के दृष्टिगत हर प्रकार के कार्यक्रमों, आयोजनों और लोगों के एक स्थान पर जमा होने से मना किया है।
भारत में कोरोना के अब तक 83 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें दो लोग अपनी जान की बाज़ी हार चुके हैं।